फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं युवा

Mon, 29 Dec 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। रामपुर पंवारा स्थित बाबा दतहरेश्वर धाम मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने इसमें सहभागिता की।
विज्ञापन



कार्यक्रम का मुख्य संदेश एक रहोगे तो नेक रहोगे रहा, जिसे वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और अनुशासन से जोड़ा। कार्यक्रम के अध्यक्ष नंद किशोर विक्रम, मुख्य अतिथि डॉ. श्याम लाल तिवारी व स्नेहा ने संबोधन किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सद्भाव प्रमुख सुरेश ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सेवा और संस्कार को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।


मुख्य अतिथि डॉ. श्याम लाल तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विविधताओं के बावजूद समरसता सिखाती है और इसी भावना को मजबूत करने की जरूरत है। स्नेहा ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और गरीबों की सहायता जैसे विषयों पर विचार रखे। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को सकारात्मक दिशा देना है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन


अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर समाज हित में कार्य करेंगे। संचालन सुरेश सिंह ने किया। इस दौरान कौशलेंद्र सिंह, सुशील सिंह, बब्लू सिंह, आलोक त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, राजेश पांडेय, सौरभ अवस्थी, शुभम सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें