फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली

Fri, 24 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। चुनावी रंजिश में मुराई का पुरवा गांव निवासी चंद्रशेखर सरोज पर बृहस्पतिवार को दो लोगों ने फायरिंग कर दी। हमले के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजन चंद्रशेखर को इलाज के लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




चंद्रशेखर के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वह दूध लेने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में प्रधान के चुनाव को लेकर उनसे रंजिश रखने वाले रवींद्र ने रास्ते में रोककर विवाद शुरू कर दिया। इसी बीच तमंचे से उस पर फायर कर दी। गोली चंद्रशेखर के हाथ में लगी और वह गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो दोनों भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए सीएचसी अमेठी पहुंचाया।


अमेठी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रशेखर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी एक्सरे जांच के बाद चंद्रशेखर को रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रवींद्र व नितिन पर केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान चुनाव की तैयार कर रहा चंद्रशेखर
चंद्रशेखर ने बताया कि वह इस बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इस बात को लेकर विपक्षी परेशान हैं। काफी समय से उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि पूर्व में उसे गोली मारने की धमकी दी गई थी। उसकी गांव में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें