फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिस्टल दिखाने के बहाने युवक को बुलाया, गोली मारकर मार डाला; पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 08 May 2026 03:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में पिस्टल दिखाने के बहाने युवक को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते परिजन, मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शुक्रवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव की है। गांव निवासी दीपक मिश्र (30) पुत्र स्व. कपिल मुनि की गोली लगने से मौत हुई है। बताया गया कि गांव के ही सचिन पांडेय ने पिस्टल दिखाने के बहाने दीपक को बुलाया था। सचिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र का मौसेरा भाई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान अवैध पिस्टल से सचिन ने दीपक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसे सुल्तानपुर, जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें