फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

Fri, 08 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वेब एप के जरिये ग्राहकों को गांजे की तस्वीर भेजकर सौदा तय करने वाले शातिर तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 किलो 100 ग्राम गांजा, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन



गौरीगंज इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह बुधवार रात टीम के साथ सैठा सीमा पर ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में बाइक की डिकी और दोनों ओर टंगे झोलों से गांजा बरामद हुआ।


पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे रेहुआ लालगंज निवासी घनश्याम कुमार शुक्ल के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह कई महीने से गांजा बेच रहा था। प्रयागराज के सहसो से गांजा लाकर सप्लाई करता था। मोबाइल फोन में वेब एप के माध्यम से जीएस नाम का व्यक्ति गांजे की तस्वीर भेजता था। सौदा तय होने पर निर्धारित स्थान पर गांजे की सप्लाई दी जाती थी। एसपी सरवणन टी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें