फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 29 Oct 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। गौरीगंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर सूरपुर काशीपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में कपूरचंदपुर गांव निवासी लालबहादुर उर्फ लालजी (25) की मौत हो गई। वहीं, जामों के नरायनपुर गांव के रहने वाले तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



भवानी प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा लालबहादुर किसी जरूरी कार्य से बाइक से मुसाफिरखाना बाजार जा रहा था। इसी दौरान गौरीगंज की ओर से आ रही बाइक पर सवार जामों के नरायनपुर गांव निवासी शिव प्रकाश (25), अर्जुन (24) और प्रमोद (25) को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही लालबहादुर की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सड़क पर पलट गईं और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।



स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद लालबहादुर को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर चालक सहित वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें