फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नैया नाले में कूदा युवक, तलाश जारी

Wed, 19 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन
तिलोई। ससुराल में किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद शिवरतनगंज के बसंतपुर निवासी सीताराम (35) ने मंगलवार को मोहनगंज के खानापुर छपरा के पास नैया नाले में छलांग लगा दी। उसे नाले में कूदते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई है। अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन


बब्बू ने बताया कि उनका भाई सीताराम अहमदाबाद में नौकरी करता है। मंगलवार को अहमदाबाद से लौटने के बाद वह अपनी ससुराल खानापुर छपरा ग्राम पंचायत के पूरे तिवारी गांव पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक, ससुराल में किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। इसके बाद अरियावां पुल के पास नैया नाले में छलांग लगा दी।

सीताराम को नाले में छलांग लगाते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीओ दिनेश मिश्र और थाना प्रभारी राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को नाले में उतारकर तलाश कराई गई।
विज्ञापन


आसपास भी खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक सीताराम का पता नहीं चला। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। युवक के नाले में छलांग लगाने के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें