फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Wed, 04 Sep 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव चिलौली के पास जुलाई माह में हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई है। वाराणसी जिले के थाना सारनाथ के ग्राम फरीदपुर निवासी हेमंत राणा पांडेय ने इन्हौना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई को उनके बहनोई कृष्ण प्रताप दुबे अपने परिवार को लेने पीलीभीत जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम चिलौली स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक गलत साइड से आ रहा था। रात 10 बजे वाहन को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन में सवार चालक कृष्ण प्रताप दुबे को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। तीन अगस्त को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार अगस्त को उपचार के दौरान निधन हो गया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्जकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें