फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नए साल की पूर्व संध्या पर दिखा अभूतपूर्व उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गुजरते साल को विदा व नए साल का स्वागत। इसको लेकर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों (विशेषकर युवाओं) में अभूतपूर्व उत्साह दिखा। नए साल का स्वागत करने के लिए होटलों के हाल व लॉन में शानदार पार्टियों का आयोजन हुआ। युवाओं ने डीजे की धुन पर डांस कर आने वाले साल का स्वागत किया। बाजारों में भी खरीदार उमड़े व अपनों के लिए गिफ्ट खरीदे।
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। नव वर्ष का जश्न मनाने की कई दिन से चल रही तैयारियां धरातल पर उतरीं। नए साल के स्वागत का जश्न मनाने को लेकर युवाओं में खासा क्रेज दिखा। अमेठी, गौरीगंज व जगदीशपुर समेत जिले के तकरीबन सभी कस्बों में संचालित होटल के हॉल व लॉन शनिवार को बुक रहे। जिले के कई युवा पार्टी करने के लिए लखनऊ या अन्य शहरों की ओर निकल गए।
बड़ी संख्या में लोगों ने अपने दोस्तों व संबंधियों के लिए उपहार खरीदे। युवाओं को आकर्षित किया जा सके इसके लिए होटल और रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मौके पर कोई दिक्कत नहीं आए इसके लिए सभी होटलों के हॉल व लॉन पहले से बुक थे। होटलों को रंग बिरंगे गुब्बारे और रोशनी से सजाया गया था। कई होटलों में डीजे व साउंड की व्यवस्था भी रही। गिफ्ट शॉप्स में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाके तक हर जगह उत्साह और उल्लास दिखा। युवा वर्ग सर्वाधिक उत्साहित नजर आया।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित फूलों की दुकान पर तरह-तरह के फूल सजे दिखे। बाजार में गुलाब और अन्य फूलों की भरमार दिखी। नए साल के जश्न को खास बनाया जा सके इसके लिए तरह-तरह के गुलाब के फूल की भी बाजार में खासी मांग रही। फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वालों के अनुसार साल के अंतिम दिन का रोजगार इतना अच्छा रहा कि नए साल का उत्साह दोगुना हो गया।
लोग नव वर्ष का स्वागत खास अंदाज से करने की तैयारियों में जुटे रहे। नए साल के इस्तकबाल के लिए कस्बे का बाजार भी आतुर दिखा। क्षेत्र के सभी बड़े होटल और रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। होटल व लॉन संचालकों ने पार्टी के मुताबिक ही हॉल व लॉन को न्यू ईयर थीम के अनुसार सजाया संवारा। कई होटलों में इस मौके को भुनाने के लिए कुल बिल पर 15 से 15 प्रतिशत की छूट दी गई।
शनिवार को गिफ्ट की दुकानों पर गिफ्ट खरीदने वालों का तांता लगा रहा। यहां बच्चों से लेकर युवा अपने चहेतों को गिफ्ट देने को लेकर खरीदारी करते दिखे। गिफ्ट शॉप्स के संचालकों के मुताबिक नए साल पर गिफ्ट देने का के्रज इस साल लोगों के सिर चढ़कर बोलता दिखा। न्यू ईयर ग्रीटिंग, चॉकलेट पैक, टेडीवियर, परफ्यूम आदि की खासी डिमांड रही। कुछ लोगों ने हैंडमेड गिफ्ट बॉक्स भी तैयार करवाए।
तराई के जंगल की हरी भरी वादियों के बीच बना कादूनाला वेटलैंड एंड ईको स्पॉट केंद्र ने भी लोगों को खूब लुभाया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यह पर्यटकों को लुभाने के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों में यहां के सेल्फी प्वाइंट, पक्के घाट, ऊंचे मचान व जंगलों के बीच सुरम्य वातावरण में बच्चों के साथ बैठकर लुत्फ उठाने का क्रेज दिखा। नए साल से पहले ही कादूनाला वेटलैंड एंड ईको स्पॉट केंद्र पर्यटकों से गुलजार दिखा। शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने सुबह से लेकर शाम तक बीच पर मौज मस्ती करने के साथ जंगल का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें