फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Fri, 13 Dec 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर काजी पट्टी रेलवे क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गौरीगंज के काजीपट्टी से गुजरने वाले रेल ट्रैक पर सुबह करीब नौ बजे एक युवक मौजूद था। इसी दौरान वहां से गुजर रही लखनऊ-प्रयागराज संगम के पैसेंजर ट्रेन के चालक ने हार्न भी बजाया, लेकिन युवक ट्रैक से नहीं हटा। ट्रैक पर मौजूद युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन चालक ने गौरीगंज स्टेशन पहुंचकर अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने युवक की पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 27 साल होगी। ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक का सिर, पैर और हाथ कटकर अलग हो गए थे। शरीर पर पहने कपड़े भी पूरी तरह फट गए थे। बताया कि युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। 72 घंटे तक शव की पहचान की कोशिश की जाएगी। पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

12जेएनडी16: नंदगढ़ गांव में किसानों से बात करते हुए जुलाना विधायक विनेश फोगाट। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें