फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक, मौत

Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज क्षेत्र के लादी का पुरवा राजापुर कौहार निवासी सुशील कुमार (35) बुधवार रात घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। परिजन उन्हें नीचे उतारते, इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिता पारसनाथ यादव ने बताया कि सुशील रात में भोजन करने के बाद बरामदे में सोने गया था। देर रात वह फंदे से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि बेटे के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।

इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। सुशील की मौत से मां निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनें मंजू, अंजू और प्रियंका भी बिलखती रहीं। पत्नी सुमन और पुत्र गुन्नू बदहवास हैं। पिता पारसनाथ यादव सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें