फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला युवक, उपचार के दौरान मौत

Sun, 30 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमुसाफिरखाना(अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के करपिया गांव में शुक्रवार रात घर के कमरे में लगे हुक से गले में फंदा लगाकर तीस वर्षीय युवक फंदे से लटक मिला। फंदे से उतार परिजनों सीएचसी ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।क्षेत्र के करपिया निवासी प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ राजू (30) कस्थुनी कस्बे में नाई की दुकान चलाते थे। शुक्रवार को दिनभर दुकान पर रहने के बाद शाम को घर वापस आए। गांव में ताजिया दफन कार्यक्रम में शरीक होने चले गए। रात लगभग दस बजे घर लौटने के बाद प्रदीप घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में चले गए। रात में पत्नी अर्चना कमरे में गई तो देखा छत के हुक से प्रदीप गले में फंदा लगाकर लटक रहा है।
विज्ञापन

पत्नी की चीख-पुकार पर एकत्र परिजन व पड़ोसियों ने फंदे से उतारकर उसे सीएचसी ले गए। सीएचसी में उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। शनिवार सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रदीप की मौत के बाद पत्नी अर्चना व पुत्री साक्षी (6) और सोनाक्षी (4) को रो-रोकर हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक प्रदीप का लगभग साल भर पहले एक एक्सीडेंट भी हुआ था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर हो गया था। परिवार में तीन भाइयों में राजू सबसे बड़ा था। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद फोर्स मौके पर भेजी गई। परिजन मानसिक बीमार होने की बात कहते हुए पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें