फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती में नहाते समय युवक डूबा, 28 घंटे बाद मिला शव

Fri, 06 Mar 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गोमती नदी घाट पर रोते मृतक पवन कुमार परिजन। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बाजारशुकुल। होली खेलने के बाद बुधवार को गोमती नदी में नहाते समय किशनी गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता (23) डूब गए। करीब 28 घंटे बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पवन का शव बरामद किया। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



पवन के जीजा उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि बुधवार को होली खेलने के बाद पवन गांव के पास बने नवनिर्मित पीपा पुल के निकट गोमती नदी किनारे पहुंचे। उनके साथ चचेरे भाई पंकज गुप्ता, निखिल गुप्ता और हिमांशु गुप्ता भी थे। सभी पुल से नदी में कूदकर नहा रहे थे। इसी दौरान पवन गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। साथियों नेपरिवार को सूचना दी।


खबर मिलते ही ्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। देर शाम तक खोजबीन चली, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अयोध्या से एसडीआरएफ टीम से मदद मांगी। बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ टीम पहुंची और नाव व गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान शुरू हुआ। करीब 28 घंटे के प्रयास के बाद किशनी पीपा पुल से लगभग छह सौ मीटर दूर नदी से युवक का शव बरामद हुआ। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि शव बरामद होने के बाद मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



पवन मंगलवार शाम चंडीगढ़ से गांव पहुंचे थे। बड़ी बहन की ननद के विवाह समारोह में शामिल होने की तैयारी चल रही थी। मगर अगले ही दिन यह हादसा हो गया। इकलौते बेटे की मौत से मां पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन बबिता और संगीता भी भाई को याद कर बिलख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें