फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तालाब में डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज इलाके में शनिवार की देर रात एक अज्ञात युवक तालाब में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला। अब पुलिस ने प्रयागराज से एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम को बुलाया है। उसके जरिए तलाश की जाएगी। गौरीगंज के असैदापुर वार्ड स्थित एक तालाब में शनिवार देर रात हाथ में बांस लेकर संदिग्ध हालात में टहल रहा युवक तालाब के पास पहुंच गया। लोग उसे देखकर तालाब की तरफ जाने से रोकते रहे लेकिन वह तालाब में उतरने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंचती और स्थानीय लोग उसे बचाते, तक तक वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। रात में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में उसकी तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखारों को तलाश के लिए बुलाया, लेकिन तालाब गहरा व गंदगी युक्त होने से किसी की हिम्मत तलाश करने की नहीं हुई। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि टीम के आने के बाद युवक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें