फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल

Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित मुबारकपुर गांव के पास रविवार देर शाम एक युवक पैदल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। मृतक के हाथ में मुकेश गुदा हुआ है।
विज्ञापन




वहीं, दूसरी दुर्घटना रानीगंज-शुकुलबाजार रोड स्थित सत्थिन में हुई। थाना क्षेत्र शुकुलबाजार के पूरे हंसई सत्थिन गांव निवासी अंकित (25) और गडरियाडीह निवासी जसवंत यादव (33) बाइक से जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें