फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उपचार के दौरान युवक की मौत

Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बृजेश सिंह -फाइल फोटो
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी बृजेश सिंह (33) अपने चाचा के लड़के शुभम सिंह के साथ बाइक से सोमवार को प्रयागराज संगम में चल रहे महाकुंभ से स्नान कर लौटते समय प्रतापगढ़ जिले के राजगढ़ के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे।

बृजेश की हालात नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद प्रतापगढ़ से रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। बृजेश की मौत की सूचना पर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन



बीमा कंपनी में काम करते थे बृजेश
बृजेश सिंह एलआईसी एजेंट थे। आठ साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में उनकी पत्नी शालू व पांच साल का बेटा है। पिता रविनाथ सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। बृजेश दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। मां-बाप की सेवा की जिम्मेदारी बृजेश के ऊपर थी। पत्नी व बेटे सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें