फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इन्वर्टर के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 24 Jun 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के कोरारी गिरधर शाह गांव में बिजली का कार्य करते समय रविवार को एक युवक इन्वर्टर के करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारी गिरधर शाह निवासी जितेंद्र कोरी (28) रविवार की सुबह अपने गांव के ही आदित्य गुप्ता के यहां वायरिंग करने गया था। वहां पर तार जोड़ते समय जितेंद्र इनवर्टर के करंट की चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। पिता घनश्याम दो भाई अनुज व अनूप, मां बहनों आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। गौरीगंज प्रभारी निरीक्षक श्यामनारायण पांडेय ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें