फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 24 Jun 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के कोटवा मजरे थौरी गांव निवासी श्रीराम गुप्ता की पुत्री संध्या (29) की संदिग्ध दशा में ससुराल मुसाफिरखाना थाने के पूरे गुलाबगंज मजरे चितई में शनिवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया था। रविवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद मृतका के पिता श्रीराम थाने पहुंचे। उन्होंने पुत्री की ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
आरोप है कि ससुरालीजनों की पिटाई से पुत्री की मौत हुई है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें