फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती नदी में डूबने से युवक की मौत

Sun, 09 Jun 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मनोज फाइल फोटो
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के महावीर का पुरवा मजरे मखदूमपुर गांव से गुजरने वाली गोमती नदी में शनिवार की सुबह शौच करने गया एक युवक डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद करीब दो घंटे के बाद नदी से युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी मनोज निषाद (35) अपनी बहन पूनम निषाद के घर बाजारशुकुल थाने के महावीर का पुरवा मजरे मखदूमपुर गांव में करीब एक माह से रहकर दवा करवा रहा था। शनिवार सुबह शौच के लिए गांव के पास गुजरने वाली गोमती नदी के किनारे गया था। शौच के दौरान पैर फिसलने से मनोज निषाद गोमती नदी में डूब गया। काफी देर तक मनोज वापस नहीं आया तो बहन के परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी किनारे मनोज की टोपी देखकर डूबने का अंदेशा होने पर तलाश शुरू करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने भी स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की तलाश के बाद मनोज का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसओ एसओ तनुज पाल ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश करते हुए मनोज का शव बरामद किया गया है। परिजनों की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन



बोला था... जल्द ही घर आने वाला हूं
गोमती नदी में डूब कर मनोज के मौत की सूचना पर पहुंचे पिता महादेव बेसुध हो गए। माता धनदेई की करुणवेदना से हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं। धनदेई सिर्फ एक ही बात बोल रही थी कि बेटे ने बोला था कि अब आराम मिल गया है। जल्द ही घर आने वाला हूं। घर आने से पहले बेटे की मौत की सूचना आ गई। मासूम पुत्र को गोदी में लिए पत्नी सोमवती तो मनोज का शव देखते ही बेहोश हो गई। नदी किनारे मौजूद बहन पूनम तो भाई के मौत का हाल-बेहाल था तो भाई राजदेव व मोनू भी मनोज की मौत से गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें