फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीढ़ी से फिसलकर गिरने से युवक की मौत

Wed, 22 Jul 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। मटियारी गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (38) की सीढ़ी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पत्नी वंदना सिंह ने बताया कि सोमवार रात बारिश के कारण घर की सीढ़ियां गीली थीं और उन पर काई जमी थी। सुनील कुमार सिंह छत पर जा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजन तत्काल उन्हें 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय पिठला कुमारगंज (अयोध्या) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की। मंगलवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों में शोक छा गया। पत्नी वंदना सिंह, बेटी स्मृति और पुत्र श्लोक सहित अन्य परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें