फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 18 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार

Wed, 22 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 इन्हौना के बड़ानापुर गांव में परिजनों को समझाती उपजिलाधिकारी डॉ. अरुणिमा। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के दांदूपुर गो आश्रय स्थल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किसान रामदुलारे गौतम (60) की मौत के मामले में परिजन करीब 18 घंटे तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। उनकी मांग थी कि छह नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता संग अन्य मांगें पूरी की जाएं।
विज्ञापन



एसडीएम डॉ. अरुणिमा और सीओ दिनेश मिश्र ने मंगलवार को परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों ने दूसरी तहरीर के तथ्यों को विवेचना में शामिल कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई व अन्य मांगों पर नियमानुसार विचार का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। परिजनों का कहना था कि घटना के समय घबराहट और भावावेश में पहली तहरीर में हत्या के आरोपियों के बजाय चश्मदीद गवाहों के नाम लिखवा दिए गए थे।


बाद में उन्होंने दूसरी तहरीर देकर छह लोगों को नामजद किया और 12 अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। मंगलवार को अधिकारियों ने निष्पक्ष विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने विरोध समाप्त कर अंतिम संस्कार कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव ने परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



परिजनों ने सौंपा मांगपत्र
परिजनों की ओर से दिए गए मांगपत्र में कृषक दुर्घटना बीमा योजना, पांच बीघा भूमि का पट्टा, पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री विवेकाधीन सहायता, बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद तथा लाइसेंस स्थानांतरण की मांग शामिल हैं।


ये है मामला
रविवार शाम दांदूपुर गो आश्रय स्थल के पास रामदुलारे गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पैनल पोस्टमार्टम में प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें