फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिकअप की चपेट में आई बुलेट, युवक की मौत

Sat, 15 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के रेवड़ा गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
भादर। पीपरपुर के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्गापुर बाजार में शुक्रवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से बुलेट सवार शिवम वर्मा (26) की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त सुमित वर्मा (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



रेवड़ा गांव निवासी रघुनाथ वर्मा ने बताया कि उनका बेटा शिवम दोस्त सुमित के साथ रोजगार के सिलसिले में सूरत गया था। दोनों बृहस्पतिवार देर रात सुल्तानपुर पहुंचे थे। घर जाने के लिए वाहन नहीं मिला तो शिवम सुमित के साथ अहिमाने स्थित बहन के घर रुक गया। शुक्रवार सुबह वह जीजा की बुलेट से सुमित को लेकर घर आ रहा था।

दुर्गापुर बाजार में पेट्रोल पंप के सामने सुल्तानपुर की ओर जा रही पिकअप ने बुलेट को चपेट में ले लिया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। सुमित का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्र ने बताया कि हादसे की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेट सवारों ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी अमृता का रो-रोकर बुरा हाल था। मां अमरावती बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर सकीं और अचेत हो गईं। तीन भाइयों में मंझले शिवम की मौत से दोनों भाई भी टूट गए। बड़ा भाई अनिल कुमार होमगार्ड है, जबकि छोटा शुभम अहमदाबाद में प्लंबर का काम करता है। पिता रघुनाथ वर्मा एचएएल में माली हैं। चार साल के बेटे अंश के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें