जलाभिषेक
सुबह 5:0 बजे। ताला के मुकुटनाथ धाम सहित जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक।
मेला
सुबह 08:00 बजे। गौरीगंज के गढ़ामाफी में लगेगा मेला।
जागरूकता कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे। मुसाफिरखाना के बेचूगढ़ गांव में भू-जल सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा।
सुबह 10:00 बजे। गौरीगंज के अन्नीबैजल गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत होगा जागरूकता कार्यक्रम।
किसान गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। जामों के बसाइतपुर में आयोजित होगी किसान गोष्ठी।
शिविर
सुबह 10:00 बजे। बिजली बकाया जमा कराने के लिए सभी उपकेंद्रों पर लगाए जाएंगे शिविर।
सुबह 10:00 बजे। संग्रामपुर के धौरहरा गांव में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगदीशपुर उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।