अमेठी। थाना क्षेत्र के दिछौली गांव निवासी लाल मो. का दिमागी रूप से कमजोर 18 वर्षीय पुत्र मो. नसीब शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे लाल खां मजरे कठौरा निवासी मामा इसरार के घर जाने की बात कहकर निकला था।
वह रेलवे ट्रैक पकड़कर पैदल कमरौली की ओर जा रहा था। रास्ते में पूरे लाल खां सेल फैक्टरी के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से नसीब की मौत हो गई। मामले की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब कीमैन अनिल कुमार ट्रैक को चेक करते हुए वहां पहुंचा।
ट्रैक किनारे शव पड़ा देख उसने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन सिंदुरवा, आरपीएफ थाना निहालगढ़ व कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कमरौली थाने की सिविल पुलिस ने मृतक की पहचान उपरोक्त के रूप में करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।