फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत

Fri, 17 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज के तुलसीपुर गांव निवासी पुष्पा (23) की बृहस्पतिवार को जगदीशपुर-लालगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में गांव की नीलम शर्मा (32) घायल हो गईं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



मृतका के भाई सुभाष ने बताया कि पुष्पा धान की रोपाई के बाद अन्य महिलाओं के साथ खेत से घर लौट रही थी। गांव के पास जगदीशपुर-लालगंज हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पुष्पा और नीलम को चपेट में ले लिया। साथ चल रहीं अन्य महिलाओं ने भागकर जान बचाई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से चला गया।


स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। नीलम का उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें