फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटके मिले किशोरी व श्रमिक के शव

Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल/भादर। बाजार शुकुल के पूनीपुर हरखूमऊ गांव में ननिहाल में रह रही रिया (14) और पीपरपुर थाना क्षेत्र के गैरिकपुर गांव निवासी श्रमिक रामनाथ कोरी उर्फ नथई (55) संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने दोनों को नीचे उतारा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस आत्महत्या का अंदेशा जताते हुए घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। बाजार शुकुल के पूनीपुर हरखूमऊगांव में बुधवार शाम रिया घर के अंदर पंखे के हुक से साड़ी से फंदे से लटकी मिली। मृतका के नाना रामभवन ने बताया कि परिवार के लोग धान की बेहन उखाड़ने खेत गए थे। रिया कुछ देर बाद घर लौट आई थी। बाद में मां मालती देवी घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो रिया फंदे से लटकी थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रिया के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।


उधर, पीपरपुर के बालचंद्रपुर मजरा गैरिकपुर गांव निवासी श्रमिक रामनाथ कोरी उर्फ नथई (55) बुधवार देर रात घर के बाहर छप्पर की बड़ेर से बंधे फंदे से लटके मिले। बेटे अनिल कुमार ने बताया कि रात में भोजन के बाद सभी लोग सो गए थे। बृहस्पतिवार भोर में उठने पर पिता फंदे से लटके देखा तो उन्हें नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में हर पहलू की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें