फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रंजिश में युवक को मारी गोली

Fri, 17 Jan 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भूमि विवाद में बुधवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन




संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नैनहा बरतली गांव निवासी रितुराज शुक्ल बुधवार देर रात्रि घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। देर रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो वह लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान तमंचे से एक व्यक्ति ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ में लगी तो वह गिर पड़ा तो पत्थर उसके सिर पर मार दिया।


गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से फरार हो गए। घायल रितुराज को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की सूचना पर थाना प्रभारी संदीप राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि युवक की रास्ते की रंजिश में पिटाई व फायरिंग की बात सामने आई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें