फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवक को मारी गोली, पकड़े गए आरोपी

Sun, 15 Sep 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक।
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। सेना भर्ती की तैयार कर रहे अग्निवीर अभ्यर्थी पर बाइक सवार दो लोगों ने शनिवार की देर शाम फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे सीएचसी भादर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों हमलावरों को दबोच लिया है।
विज्ञापन


रामगंज थाना क्षेत्र के नकछेद का पुरवा मजरे सोनारी निवासी सौरभ यादव (18) अग्निवीर अभ्यर्थी है। परिजनों के मुताबिक, उसने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर ली थी। वह फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था। शनिवार की देर शाम सौरभ यादव पड़ोस में ही डंडवा गांव के ग्राउंड पर दौड़ की प्रैक्टिस करने गया था। वहां से साइकिल से घर लौट रहा था।
अग्रेसर-सोनारी मार्ग पर पनवरिया गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सौरभ को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
इधर, गोली लगते ही सौरभ वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायल सौरभ यादव को सीएचसी भादर पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने हमलावरों की घेराबंदी कर ली और दोनों को दबोच लिया। पकड़ने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि युवक पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जांच पड़ताल चल रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें