फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांसद के प्रयास से घर लौटा युवक

Sun, 29 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सांसद किशोरीलाल शर्मा के प्रयास से विदेश में फंसा युवक करीब चार महीने बाद सकुशल अपने घर वापस आ गया। युवक के घर पहुंचने पर परिजनों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन



भाले सुल्तान थानाक्षेत्र के पूरबगांव का 26 वर्षीय आमिर पुत्र रईस को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब छह महीने पहले एक दलाल दिल्ली एयरपोर्ट ले गया। दिल्ली से उसे थाईलैंड भेज दिया गया, मगर वहां पहुंचते ही एयरपोर्ट से ही उसे म्यांमार भेज दिया गया। म्यांमार में आमिर को बंधक बनाकर कैदियों जैसा काम कराया जाने लगा। धीरे-धीरे दो महीने बीत गए। एक दिन किसी तरह आमिर ने अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई।


उसके बाद परिजनों ने सांसद किशोरीलाल शर्मा से मदद की गुहार लगाई। सांसद ने इस मामले में विदेश मंत्रालय से बात की। उसके बाद मंत्रालय सक्रिय हुआ। म्यांमार एंबेसी के सहयोग से छह नवंबर को युवक सकुशल स्वदेश लौट आया। रईस की मां जरीना बानो के अनुसार, करीब 68 हजार रुपये वेतन का वादा कर आमिर को विदेश ले जाया गया था। जाने के दौरान न उसे वीजा दिया गया और न ही टिकट। फिलहाल सांसद किशोरीलाल शर्मा के प्रयास से वह अब अपने परिजनों के साथ है। वर्तमान समय वह पिता संग दिल्ली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें