फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन के आगे युवक ने लगाई छलांग, मौत

Fri, 14 Feb 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर सहजीपुर हाॅल्ट के पास बृहस्पतिवार को एक युवक ने गुजर रही मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के लोहियानगर निवासी विनोद कुमार पटवा (28) बृहस्पतिवार को संग्रामपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर सहजीपुर हाॅल्ट के पास संदिग्ध हालात में टहल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी के आगे विनोद कुमार ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद पहुंचे लोगों की मामले की जानकारी परिजन संग पुलिस को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि युवक लोहियानगर बाजार में दुकान करता था। लोगों के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण विनोद कुमार ने यह कदम उठाया है। फिलहाल लोग मामले में कुछ भी साफ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन



सूचना के बाद पहुंची जीआरपी व थाने की पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाया। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि परिजनों ने मामले में तहरीर नहीं दी है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें