फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Mon, 17 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर 12 नवंबर की सुबह हुए हादसे में घायल मोहना गांव निवासी जगदीश पासी (40) की शनिवार रात मौत हो गई। ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में उनका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न दिखने पर परिजन उन्हें घर ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन



आसाराम ने बताया कि 12 नवंबर की सुबह उनका भाई जगदीश बाइक से रिश्तेदारी के लिए निकला था। गांव से कुछ दूरी पर सर्विस रोड स्थित सिंघनामऊ माइनर की पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर उन्हें सीएचसी बाजारशुकुल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।



उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। आसाराम ने बताया कि शनिवार शाम परिवार ने उन्हें घर लाने का निर्णय लिया। रात में घर आते समय उसने दम तोड़ दिया। जगदीश की मौत के बाद पत्नी राजवती की हालत बिगड़ गई। मां भगवाना बेटे को पुकार कर लगातार रोती रहीं। उनका दर्द देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। बेटी नीतू, महिमा और बेटा रोहित, मोहित भी बिलखते करते रहे। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मृतक के भतीजे अशोक कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है। वाहन चालक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें