फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Fri, 21 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। जगदीशपुर के मंगौली गांव निवासी राकेश मौर्या (40) सोमवार को दो साथियों संग हाईवे पर दुलारी नगर के पास एसयूवी की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उपचार के दौरान लखनऊ में बृहस्पतिवार को राकेश की मौत हो गई। हादसे में राकेश के दोस्त रविंद्र मौर्य की मौत उसी दिन हो गई थी। साथी संदीप को हादसे में मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन



हरिनाथ मौर्य के मुताबिक बेटा राकेश जगदीशपुर चौराहे पर मोबाइल दुकान संचालित कर परिवार का भरण पोषण करता था। बेटा राकेश हारीमऊ निवासी रविंद्र मौर्य व गड़रियाडीह निवासी संदीप कुमार के साथ बाइक से 17 मार्च को जाफरगंज जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली के दुलारीनगर के पास एसयूवी से बाइक टकरा गई थी। हादसे में तीनों घायल हो गए थे। उपचार के दौरान रविंद्र की सोमवार को ही मौत हो गई थी। राकेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई।


राकेश की मौत के बाद पत्नी अंचल मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है। राकेश की बेटी अर्पिता और बेटे अर्पित की करुण वेदना सुनकर हर किसी की आंखें नम हैँ। राकेश की मौत से भाई रामकेवल मौर्य, रामफल मौर्य, विनोद, विनीत गमगीन हैं। थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि राकेश क्भ् मौत की सूचना मिली है। हादसे में मृतक रविंद्र के भाई की तहरीर पर बुधवार को एसयूवी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में चालक को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें