जगदीशपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। जगदीशपुर इलाके की एक किशोरी को पंजाब का युवक अगवा कर ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जगदीशपुर इलाके एक ग्रामीण का कहना है कि पंजाब के रहने वाले युवक राकेश मौर्या की बहन जगदीशपुर क्षेत्र के एक गांव गांव में ब्याही है। जहां राकेश आता जाता था। ग्रामीण के मुताबिक उसकी पुत्री 20 अप्रैल की दोपहर को घर से गायब हो गई। जानकारी होने पर उसकी पत्नी व परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीण का आरोप है कि उसकी पुत्री को राकेश ही बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया। पूर्व में भी वह एक बार किशोरी को अगवा कर ले गया था।
आरोप है कि किशोरी को अगवा करने में गांव निवासी चंदन व सोनू माैर्या ने सहयोग किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रविवार को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।