फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे घायल मिला युवक

Sun, 14 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरे रामदयाल तिवारी मजरे मऊ गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी (38) शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में सड़क किनारे घायल मिले। बनियान का पुरवा और सवंरिहा गांव के बीच भीटा के पास घायल मिले युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



वर्तमान में युवक का उपचार लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। भाई दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार देवेंद्र शुक्रवार को दीवानी न्यायालय सुल्तानपुर में तारीख पर गए थे। लौटते समय रास्ते में एक व्यक्ति ने मुकदमा में सुलह करने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी।


इस संबंध में देवेंद्र ने दोपहर करीब तीन बजे फोन कर घरवालों को जानकारी दी थी। शाम करीब पांच बजे कुछ लोग किसी बहाने उन्हें नहर की पटरी से सवंरिहा की ओर ले गए। इसके कुछ समय बाद जानकारी मिली कि बनियान का पुरवा और सवंरिहा के बीच भीटा के पास भाई देवेंद्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उन्हें गंभीर हालत में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



राहगीरों ने भाई देवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक बताई। इसके बाद उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को सीओ अखिलेश वर्मा ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की।
इस बारे में इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि युवक के घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें