फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला युवक, हत्या का आरोप

Wed, 20 Nov 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। तीन दिन से लापता एक युवक का शव मंगलवार को गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, देरशाम तक हत्या से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे बरजोर गांव निवासी राम कलप का 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार 17 नवंबर की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गया था।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की थी। मंगलवार सुबह पवन का शव गांव से करीब दो किमी दूर छतैनी नाला के समीप आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला भी बताया जा रहा है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।


प्रेम प्रसंग की चर्चा
बड़े भाई शिव कुमार एक रिश्तेदार युवती से पवन का प्रेम प्रसंग होने की बात कह रहे हैं। चर्चा है कि पवन व उसकी प्रेमिका ने साथ रहने की कसमें खाई थीं। लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं प्रेम प्रसंग के चक्कर में तो पवन के साथ घटना नहीं हो गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। कुछ लोगों के बीच चर्चा थी कि प्रेमिका का विवाह दूसरे युवक से तय होने से परेशान होकर पवन कुमार ने आत्महत्या की है। फिलहाल, सही कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन




बेटे की मौत से मां बेहाल
पवन कुमार की मौत के बाद मां गुड्डा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। वह सदमे में हैं। बिलख-बिलख कर यही कह रही हैं कि मेरे बेटे को मार डाला। बहन सोनम, बड़े भाई शिव कुमार व राजकुमार भी गमगीन हैं। पिता रामकलप भी बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें