फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भादर के वेदऋषि, प्रिंस व वंश राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 20 Nov 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के तीन होनहार कबड्डी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तीनों का चयन फरवरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पिछले शैक्षिक सत्र में भी तीनों छात्रों का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए हुआ था।
विज्ञापन



राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 व 17 नवंबर को महोबा में हुआ था, जिसमें भादर ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज रामगंज के 12वीं के छात्र प्रिंस, 11वीं के छात्र वेद ऋषि पाल व 10वीं के छात्र वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनता इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक आनंद भवन सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पूरी उम्मीद है कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें