फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में तालाब में डूबा युवक, मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के मोतीपुर गांव निवासी महेश कुमार गौतम (18) की शुक्रवार को महुवारी के पास नकटा तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पिता खुशीराम ने बताया कि महेश करीब एक सप्ताह पहले परदेस से घर आया था। शुक्रवार सुबह वह घर में था। खुशीराम औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में मजदूरी करते हैं और सुबह काम के लिए निकल गए थे। इसी दौरान महेश साथियों के साथ गांव के बाहर चला गया। कुछ देर बाद महुवारी के पास स्थित नकटा तालाब में उसके डूबने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से काफी प्रयास के बाद महेश को तालाब से बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि महेश तालाब में कैसे डूबा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया था।
विज्ञापन


सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तालाब में डूबने से मौत की जानकारी मिली है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें