फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सऊदी अरब में हार्ट अटैक से युवक की मौत

Fri, 07 Aug 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। इन्हौना कस्बे के मिल्कियाना मोहल्ला निवासी मजहर हुसैन (35) की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन अब उनके शव के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मजहर सऊदी अरब की एक निजी कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत थे। उनके भाई अशरफ भी वहीं रहते हैं। अशरफ ने बताया कि तीन अगस्त को मजहर को अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि मजहर एक वर्ष पहले तीसरी बार रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। उनकी मौत के बाद पत्नी सफीना का रो-रोकर बुरा हाल है। आठ वर्षीय बेटे अफजार हुसैन और छह वर्षीय असहार हुसैन पिता की मौत के बाद गुमसुम हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरफराज अहमद ने बताया कि सऊदी अरब के संबंधित विभागों के माध्यम से शव को भारत भेजने की प्रक्रिया चल रही है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव के करीब एक सप्ताह में घर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें