फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवक की लाठी से पीटकर हत्या

Fri, 06 Oct 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
परसौली गांव में परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह छत्त पर सो रहे एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। इसके बाद घर जा रहे घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


इन पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि एक माह पहले घर से लोटा उठाने पर आरोपियों से विवाद हुआ था। इधर, देरशाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया।

परिजन आर्थिक सहायता दिलाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी राधेश्याम का पुत्र राम अवतार (19) गांव के बाहर बने मकान की छत्त पर सो रहा था। सुबह गांव के दो लोग उसके मकान पर पहुंचे। छत्त पर राम अवतार को देखकर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दोनों युवक भाग निकले। घायल राम अवतार किसी तरह छत से नीचे उतरकर पैतृक घर जा रहा था कि रास्ते में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता राधेश्याम ने गांव के अजय और अनिल पर पुत्र की ओर से घर से एक माह पूर्व लोटा उठाने से नाराज होने की बात कहकर पिटाई करने का आरोप लगाया। एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ लल्लन सिंह व एसएचओ अरुण द्विवेदी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता की तहरीर पर अनिल पांडेय व अजय पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।


घर आए पूछने, फिर की हत्या
मृतक की मां देवरती ने रोते हुए कहा कि सुबह गांव के अनिल पांडेय और अजय पांडेय घर आए। पूछे राम अवतार कहां है। मैंने कहा, मैं नहीं जानती। वह चले गए। वह भी अपनी दुकान पर चली गई। थोड़ी देर बाद पता चला कि बेटे की हत्या हो गई है। हमें इंसाफ चाहिए।
अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने कहा कि परिजनों ने गांव के ही दो युवकों अनिल और अजय पर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद पूरे प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें