फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्य राय से आपका ध्यान भटकाया : राहुल

Tue, 20 Feb 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राहुल ने कहा कि सरकार ने आपका ध्यान पाकिस्तान, चाइना, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्य राय की गतिविधियों की तरफ भटकाकर एयरपोर्ट, पब्लिक सेक्टर, स्कूल, अस्पताल आदि सब दो फीसदी लोगों के हाथों में सौंप दिया। जबकि आपको भारत माता की जय और जय श्रीराम में लगा दिया। उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर बड़े-बड़े उद्योगपति दिखे, लेकिन क्या कोई दलित भी दिखा। यहां तक कि मौजूदा राष्ट्रपति को भी भीतर नहीं आने दिया गया। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो एक दिन सब मारे जाओगे, सबका टाइम आएगा। सरकार ने 15-20 उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया, लेकिन किसानों को एमएसपी नहीं दे रही है। किसान फिर आंदोलन पर है और उसकी राह ऐसी रोकी जा रही हो, जैसे युद्ध हो रहा है। जो किसान पुलिस को खाना खिला रहा है, पुलिस उसी का रास्ता रोक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें