फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टिकट के लिए घंटों लगानी पड़ती है लाइन

Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदने के लिए लगी यात्रियों की लंबी कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। रेलवे स्टेशन पर साधारण टिकट लेकर सफर करना इन दिनों यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के साथ एक काउंटर से टिकट की बिक्री हो रही है। ऐसे में यात्रियों को घंटों लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन



अमेठी रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 25 जोड़ी यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग स्टेशन की यात्रा करते हैं। यात्रियों को टिकट मिलने में सुविधा हो सके, इसके लिए दो आरक्षण बुकिंग काउंटर के साथ एक साधारण टिकट बुकिंग काउंटर संचालित होता है। इतना ही नहीं एक ही एटीवीएम भी है। होली के बाद परदेसियों की वापसी से इन दिनों भीड़ बढ़ गई है।


रविवार दोपहर अप व डाउन पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस के आगमन के समय साधारण बुकिंग काउंटर पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। हर कोई जल्द ही टिकट पाने की जुगत में लगा रहा। स्टेशन पर मौजूद यात्री नितिन तिवारी ने बताया कि स्टेशन पर तीन टिकट काउंटर होने चाहिए। प्रतिदिन सुबह इंटरसिटी व शाम को पद्मावत व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के आने के समय काउंटर पर भीड़ हो जाती है, जिससे कई यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना दो काउंटर से टिकट ब्रिकी हो रही है। होली के कारण इन दिनों शहरों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। ऐसे में टिकट लेने में कुछ समय लग रहा है। आम दिनों में स्थिति सामान्य रहती है। यदि आम दिनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो बुकिंग काउंटर बढ़ाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें