फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग तोडना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले की पुलिस कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान लोगों से बेवजह घर से नहीं निकलने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। साथ ही वह जरूरतमंदों की मदद के साथ बार्डर पर लगातार चेकिंग अभियान भी चला रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन-3 में जिले को कोरोना संक्रमण से मुक्त रख लोगों को सुरक्षित करने व रमजान पर्व को शंातिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की कोशिश में जुटीं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर पुलिस विभाग इन दिनों विशेष सतर्कता बरतने में जुटा है।
विभाग न सिर्फ पड़ोसी जिले के बार्डर को सील कर सिर्फ आवश्यक वस्तु के वाहनों को प्रवेश दे रहा है बल्कि सभी सीओ व थाना प्रभारी अपने-अपने थानाक्षेत्र के चौराहों, मुख्य मार्ग, गांव, गलियों में भ्रमण कर मुनादी व लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर सुरक्षित रहने, बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने तथा अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मी जरूरतमंदों को राशन किट व दवा भी मुहैया करा रहे हैं। पुलिस कर्मी रमजान पर्व पर घर से ही नमाज अदा कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की भी अपील कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस कर्मी बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करने के साथ उन्हें वापस करते हुए दोबारा बाहर मिलने पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घर पर ही रहना जरूरी है। घर पर कोई परेशानी हो तो पुलिस विभाग को सूचित करें। पुलिस कर्मी उनकी मदद कर परेशानी को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें