फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां कात्यायनी की आराधना कर मांगा आशीष

Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के सैंठा चौराहा ​स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवरात्र पर मातारानी के भक्तों ने बृहस्पतिवार को मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। जिले के देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान भक्तों ने मातारानी के चरणों में माथा टेककर आशीष मांगा। घरों में भी श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की।
विज्ञापन



गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम, संग्रामपुर के सिद्धपीठ मां कालिकन धाम, शाहगढ़ स्थित शमशेरियन भवानी, मुसाफिरखाना स्थित हिंगलाज मंदिर, अमेठी स्थित देवीपाटन धाम में श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा की। मातारानी को लाल चुनरी ओढ़ाकर मां दुर्गा की आरती और चालीसा का पाठ किया। पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने बताया कि श्रद्धालुओं ने घर पर भी माता की पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन किए गए। बताया कि मान्यता है कि मां कात्यायनी हर तरह से भक्तों का कल्याण करती हैं। इनका स्वरूप अत्यंत ही भव्य और दिव्य है।




कन्या पूजन का होता है विशेष महत्व
पंडित रामप्रकाश शास्त्री ने बताया कि नवरात्र में कलश पर रखें नारियल का नौ दिन पूजा-पाठ के साथ व्रत रखा जाता है। पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना में रखे जाने वाले नारियल में मां की विशेष कृपा होती है। नारियल को नौ दिन बाद विधिविधान से हटाना चाहिए। इसको प्रसाद के रूप में कन्याओं को बांटें और स्वयं भी खाएं। ऐसा करने से आप मां से सुख-समृद्धि पा सकते हैं। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के बाद पूजा सामग्री को जल में प्रवाहित करना सबसे उत्तम माना जाता है। चाहे वह नारियल हो या फिर कलश के नीचे रखे चावल। बताया कि नौ दिन कन्या के रूप में मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है। बताया कि कन्या पूजा का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन




व्रत रखने वाले खानपान पर दें विशेष ध्यान
अमेठी सिटी। नवरात्र में मां दुर्गा के भक्त व्रत रखे हुए हैं। ऐसे में साधना के साथ-साथ भक्तों को अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। जरा सी लापरवाही आपकी साधना में बाधक बन सकती है और अस्पताल पहुंचा सकती है। पानी की कमी और तली-भुनी चीजें परेशान कर सकती है। इस दौरान खानपान पर विशेष ध्यान दें। बाजार में मिलने वाले पुराना कुट्टू का आटा लोगों की सेहत बिगाड़ देता है। गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि नवरात्र के चलते मां दुर्गा के भक्त व्रत रखे हुए हैं। इस दौरान पानी का सेवन भी कम हो जाता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। डॉक्टर के अनुसार गर्भवती महिलाओं के साथ ही मधुमेह, हृदय रोगियों को सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि बहुत जरूरी न हो तो ऐसे लोगों को व्रत रखने से परहेज करना चाहिए। लंबे समय तक व्रत रखना सेहत को प्रभावित कर सकता है। डॉक्टर के अनुसार यदि कोई बीमारी से पीड़ित है और उसकी दवा चल रही है तो बंद नहीं करनी चाहिए। फलाहार के साथ जरूरी दवाएं लेते रहना चाहिए। (संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें