फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंडालों में पूजन कर मांगा आशीर्वाद

Sat, 27 Sep 2025 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के रोड नंबर एक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्त्राेत : आ
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान भक्तों ने खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन



जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के भेल उपनगरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्थापित प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने आरती उतारी और देवी गीत प्रस्तुत किए। रोड नंबर एक स्थित पूजा पंडाल और महुआ बोझ में भी भारी भीड़ रही। भेल और सेल कैंपस स्थित मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


अमेठी शहर के सगरा तिराहा, ककवा रोड, धम्मौर रोड, कोतवाली परिसर, पुलिस लाइन, किठावर, मुंशीगंज, अंतू और दुर्गापुर रोड पर सजे पंडालों में सुबह से देर शाम तक पूजन-अर्चन चलता रहा। शाम की महाआरती में जयकारों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें