फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 40 देवी मंदिरों को भेजी पूजन सामग्री

Mon, 12 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शाहगढ़ के शमशेरिया स्थित दुर्गन भवानी धाम में राष्ट्रीय महासचिव स्मृति इरानी की ओर से भेजी गई प
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र पर जिले के 40 प्रमुख देवी मंदिरों में पूजन सामग्री भेजी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति इरानी की ओर से नारियल, चुनरी समेत अन्य पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को मां वैष्णो देवी का पंचमेवा प्रसाद और शुभकामना संदेश पत्र देकर नवरात्र की बधाई दी गई।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और जिला महामंत्री विषुव मिश्र की अगुवाई में दुर्गन भवानी, कालिकन धाम और देवीपाटन धाम समेत जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में पूजन सामग्री वितरित की गई। जिला महामंत्री ने बताया कि स्मृति इरानी की ओर से प्रत्येक वर्ष नवरात्र में देवी मंदिरों के लिए पूजन सामग्री भेजने की परंपरा रही है।


रविवार को अधिवक्ताओं, चिकित्साकर्मियों, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, होमगार्ड, पीआरडी जवानों और वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पूजन सामग्री, पंचमेवा प्रसाद और शुभकामना संदेश पत्र दिए गए। कहा कि स्मृति इरानी अमेठी को अपना घर और परिवार मानती हैं। यहां के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की भावना के साथ नवरात्र पर यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें