फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां चंद्रघंटा की पूजा कर खुशहाली की कामना

Fri, 26 Sep 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी शहर में शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। भक्तों ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की और मेले में खरीदारी की। पूजा स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
 गौरीगंज के राघीपुर ​स्थित दुर्गन भवानी धाम में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की। देवी धामों में सुबह से ही दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। देवी धाम माता के जयकारों और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन



कालिकन धाम में भोर से ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन किए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही दूरराज से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। धाम की बारादरी में महिलाओं ने टिकरी का प्रसाद बनाकर मां को अर्पित किया।


इसके अलावा देवीपाटन मंदिर अमेठी, गायत्री मंदिर, दुर्गनधाम, माता मवई धाम, हिंगलाज मंदिर और मां अहोरवा भवानी मंदिर में भी सुबह से पूजन-अर्चन चलता रहा। अहोरवा भवानी धाम के पुजारी शिवकुमार तिवारी ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। कालिकन धाम और अहोरवा भवानी धाम में लगे मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। घरों में स्थापित कलश और दुर्गा प्रतिमाओं का पूजन कर लोगों ने खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें