फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूजा-पंडालों में माथा टेक रहे श्रद्धालु

Fri, 26 Sep 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी शहर और आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र पर दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से देर रात तक पूजा-अर्चना, आरती और देवी गीतों का आयोजन हो रहा है। इससे शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
जगदीशपुर में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी सिटी। नवरात्र पर सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में पूजन का दौर चल रहा है। सुबह के पूजन और देर रात की आरती में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो रहा है। पूजा पंडाल मां के जयकारों से गुंजायमान हैं। भोर से लेकर देर रात तक देवी मां के भक्तिगीत सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



दुर्गा पूजा पंडालों में मातारानी के जयकारों के बीच पूजन-अर्चन का दौर चल रहा है। सुबह विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालु प्रतिमा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शाम की पूजा और आरती में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो रहा है। लोग परिवार के साथ मां की झांकी देखने और पूजन करने आ रहे हैं। रंग-बिरंगी झालर और सजावट के बीच पंडालों में श्रद्धालु मां के दर्शन कर निहाल हो रहे हैं।


अमेठी शहर में सगरा तिराहा, ककवा रोड, धम्मौर रोड, कोतवाली के बगल, पुलिस लाइन के करीब, किठावर, मुंशीगंज, अंतू और दुर्गापुर रोड पर सजी दुर्गा प्रतिमाओं के श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। देवीपाटन, खेरौना, रायपुर फुलवारी, श्रवनपुर, हरदेवनगर, बारामासी बाजार, गोसाईगंज,भेटुआ, भादर, संग्रापमुर और महाराजपुर बाजार में दुर्गा प्रतिमाओं का विधिवत पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जगदीशपुर के भेल उपनगरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्थापित देवी मां की प्रतिमा पर एकत्रित महिलाओं ने बृहस्पतिवार देर रात मां की आरती कर देवी गीत प्रस्तुत किए, वही रोड नंबर एक स्थित पूजा पंडाल महुआ बोझ में भी श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन



शाहगढ़ के कमलानगर, मुंशीगंज, छोटा कोट, पुरानी बाजार, पलिया, कसरांवा में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का पंडाल में पूजन किया गया। सिंहपुर के जगतपुर, खेखरुआ, सूबेदार का पुरवा, अकबरपुर फर्शी,रामपुर पंवारा, बसंतपुर, हजिरवा, रतवलिया मैंझार सहित तमाम गांवों में दुर्गा पूजा पंडाल मां के जयकारे से गुंजायमान हैं। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने वेद मंत्रों के बीच मां दुर्गा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें