कमरौली/फुरसतगंज (अमेठी)। पीडीए जनपंचायत के तहत कमरौली के बरसंडा और फुरसतगंज के हिमांचलपुर गांव में पंचायत की गई। इसमें कार्यकर्ताओं से पीडीए को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कमरौली क्षेत्र बरसंडा में बूथ स्तरीय पंचायत का आयोजन किया गया। सपा नेता विमलेश सरोज ने कहा कि पीडीए को मजबूत बनाने के लिए सेक्टर व बूथ प्रभारी मजबूती से काम करें। बूथ कमेटियों में पीडीए का समायोजन करना होगा। पीडीए की चर्चा गांव के हर नुक्कड़ पर करें। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पीडीए पर्चा पहुंचाकर जनता को सच्चाई बताने की अपील की गई। इस दौरान शराफत अली, भवानी साहू, मदन यादव, राम धीरज यादव, शिवसागर दुबे, हनुमान मिश्रा, जगन्नाथ पासी, जहीर खान, कादिर खान आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में फुरसतगंज के हिमांचलपुर गांव में आयोजित पीडीए पंचायत में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीडीए समाज के लोग शोषित, वंचित, पीड़ित हैंं, यह सभी सामाजिक सोपान पर हमेशा नीचे ही रहे। बाबा साहब ने इस व्यवस्था को तोड़ने के लिए संविधान बनाकर उत्पीड़ित पीडीए समाज की रक्षा काे कवच दिया। इस मौके पर इरफान पठान, दयाराम पासी, सुरेश मिश्रा, इदरीश, गजराज सिंह राम बहादुर, नजीर, नादिरा, कंचन, रुखसार, अर्चना आदि मौजूद रहे।