फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिटाई से घायल श्रमिक ने दम तोड़ा

Sun, 02 Nov 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। चकदहिरामऊ गांव के हौसिला प्रसाद (40) को बकाया मजदूरी मांगने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। 26 अक्तूबर को उनको पीटकर घायल कर दिया गया था। शनिवार सुबह घर में उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग करते हुए हौसिला का शव घर के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मृतक की पत्नी कीर्ति ने बताया कि हौसिला प्रसाद रामबारी मजरे सराय महेशा निवासी शुभम सिंह के यहां मजदूरी करते थे। 26 अक्तूबर को वे बकाया मजदूरी मांगने शुभम के घर गए थे। आरोप है कि शुभम ने उनके पति की पिटाई कर उन्हें घायल अवस्था में घर के पास फेंक दिया था। हौसिला प्रसाद को सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया। इलाज के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें घर भेज दिया गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उसी दिन परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार सुबह घर में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



हौसिला प्रसाद के परिजनों को थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने समझाने की कोशिश की। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, मोहनगंज थाना प्रभारी राकेश सिंह और जायस कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिजनों को शांत किया। हौसिला प्रसाद की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। पत्नी कीर्ति गम में बेसुध हैं। बेटा करण कुमार और बेटियां माधुरी, मधु और दीपिका का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि हौसिला प्रसाद की मौत से बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें