फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्लीपर उतारते समय गिरा श्रमिक, उपचार के दौरान मौत

Sat, 06 Jun 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने प्लेटफॉर्म संख्या दो के पास शुक्रवार दोपहर रेलवे लाइन नवीनीकरण कार्य के दौरान श्रमिक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर के करमडीहा गांव निवासी रामलाल (22) की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नंदलाल ने बताया कि रामलाल ठेकेदार के अधीन रेलवे लाइन नवीनीकरण कार्य में लगे थे। शुक्रवार दोपहर हैड्रा मशीन से स्लीपर उतारे जा रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।


घटना के बाद साथी श्रमिक उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ बत्तीलाल मीणा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें