फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक। अढ़नपुर गांव निवासी मजदूर जग प्रसाद (61) की रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जग प्रसाद खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में थौरी पावर हाउस से जुड़ी हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार जमीन पर गिरा था। तार दिखाई नहीं देने से उनका पैर उस पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और उन्हें रानीगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


जग प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी जसोदा बेसुध हो गईं। बड़ा बेटा राकेश भी सदमे में है। परिजनों के अनुसार जग प्रसाद गांव में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें